K-pop की दुनिया में जब भी BTS के किसी मेंबर का लाइव आता है, तो सोशल मीडिया पर मिनटों में हलचल मच जाती है। खासकर अगर बात हो Jungkook की, तो फैंस की एक्साइटमेंट अलग ही लेवल पर होती है। हाल ही में ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब जंगकुक Weverse पर अचानक लाइव आए और हमेशा की तरह आराम से फैंस के कमेंट पढ़ते हुए उनसे बातचीत करने लगे।
लाइव के दौरान जंगकुक हर देश के फैंस के कमेंट्स पर ध्यान दे रहे थे। कभी हंसी-मजाक, कभी गानों की बात, तो कभी डेली लाइफ से जुड़े सवाल—सब कुछ बहुत कैजुअल और दिल से चल रहा था। तभी कमेंट सेक्शन में एक इंडियन फैन “इशिका” का मैसेज सामने आया, जिसने जंगकुक का ध्यान खींच लिया।
इशिका ने कमेंट किया, “मेरा कल टेस्ट है और मुझे बस वही याद है जो आपने लाइव में किया था। इसलिए मैं कल के केमिस्ट्री एग्जाम में आपके लाइव का समरी लिख दूंगी।” यह पढ़ते ही जंगकुक हल्का सा मुस्कुराए और तुरंत रिएक्ट किया। उनका जवाब था, “तुम कैसे लिखोगी?”

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें